Manish Sisodia Acquitted: शराब केस में बरी होने के बाद BJP पर बरसे मनीष सिसोदिया, कहा- सत्ता पाने की साजिश थी
Manish Sisodia Acquitted News: दिल्ली की राजनीति में शुक्रवार, 27 फरवरी को एक बड़ा भूचाल आ गया है। शराब नीति मामले में लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है।
दिल्ली की अदालत द्वारा इस मामले में बरी किए जाने के बाद सिसोदिया ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके उनकी पार्टी को खत्म करने की जो साजिश रची गई थी, उसे न्यायपालिका ने ध्वस्त कर दिया है।

सिसोदिया ने इसे देश की राजनीति के लिए बेहद अहम दिन बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ रची गई साजिश नाकाम हो गई है और अब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहा है।
Manish Sisodia ने BJP पर बोला हमला: सत्ता के लिए रची गई थी साजिश
अदालत परिसर से बाहर आते ही समर्थकों के भारी उत्साह के बीच सिसोदिया ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा,"आज का दिन देश की राजनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नरेंद्र मोदी जी सत्ता में बने रहने के लिए ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) की ताकत के दम पर एक गहरी साजिश रच रहे थे; लेकिन वह साजिश आज पूरी तरह नाकाम हो गई है। आज पूरा देश उनसे सवाल पूछ रहा है।"
मनीष सिसोदिया ने कोर्ट के टिप्पणियों का हवाला देते हुए बताया कि मामला शुरू से ही निराधार था। उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कह दिया था कि यह मामला ट्रायल (सुनवाई) के दौरान टिक नहीं पाएगा। आज निचली अदालत के जज ने भी उसी बात पर मुहर लगा दी है।
Delhi Liquor Policy case verdict 2026 में CBI अधिकारी पर जांच का जिक्र
सिसोदिया ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि मामले की जांच में गंभीर खामियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि एक CBI अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं, जो इस बात का संकेत है कि केस को किस तरह से गढ़ा गया था। उन्होंने कहा,आज एक CBI अधिकारी पर जांच बैठाई गई है। यह साफ दिखाता है कि जांच किस तरह से की गई थी और सच्चाई क्या है।
सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अब बीजेपी को सच स्वीकार करना चाहिए। बीजेपी को अब मान लेना चाहिए कि वह देश से झूठ बोल रही थी। जनता सब देख रही है और अब सवाल पूछ रही है।
राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
मनीष सिसोदिया को मिली इस राहत के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी इसे अपनी बड़ी राजनीतिक जीत के तौर पर पेश कर रही है, वहीं बीजेपी की ओर से अब तक इस फैसले पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का असर न सिर्फ दिल्ली बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है, खासकर ऐसे समय में जब विपक्ष लगातार केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप सरकार पर लगा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस फैसले के बाद केंद्र सरकार और बीजेपी की अगली रणनीति क्या होगी और क्या इस मुद्दे पर संसद और सियासी मंचों पर बहस और तेज होगी।












Click it and Unblock the Notifications