दिल्ली में कांग्रेस का एक और विकेट गिरा, AAP में शामिल हुए कद्दावर नेता सुमेश शौकीन
Sumesh Shokeen Joins AAP: दिल्ली विधानसभा में 90 दिनों से भी कम समय बचा है। इससे पहले दल बदल की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अरविंद केजरीवाल ने खुद उन्हें आप की सदस्यता दिलाई।
आप का थामते ही सुमेश शौकीन ने कहा कि दिल्ली के देहात इलाक़ों में AAP सरकार द्वारा कराए गए कामों और अरविंद केजरीवाल की 'काम की राजनीति' से प्रभावित होकर आप में शामिल हो रहा हूं। आज से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम करूंगा।

अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई
आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सुमेश शौकीन की काम की सराहना की। उन्होंने कहा, आज दिल्ली देहात और कांग्रेस के बड़े नेता सुमेश शौक़ीन जी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हमसे पहले की जो सरकार थी, उन्हें यह भी नहीं मालूम था कि दिल्ली में देहात क्षेत्र भी है और यहां किसान भी रहते हैं और खेतीबाड़ी करते हैं।
हमारी सरकार आने के बाद से देहात इलाक़ों में विकास का सिलसिला शुरू हुआ। इन इलाक़ों में बिजली-पानी, सीवर का काम कराया गया। मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बनवाये गये। सुमेश शौक़ीन जी के जुड़ने से अब देहात इलाक़ों का विकास और भी तेज़ी से होगा।
कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर क्या बोल केजरीवाल?
वहीं, केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे और उनके बीजेपी में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जब आप सुप्रमो अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "वो स्वतंत्र है कहीं भी जा सकते हैं।"
साथ ही अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के कार्यकाल को लेकर कहा, "पहले जब ओले पड़ने से फसल खराब हो गई थी, तब पत्रकार के जबाब में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा- अच्छा दिल्ली में खेती भी होती है? उन्हें ये पता नहीं था कि दिल्ली में किसान भी रहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications