मेजर निखिल हांडा के साथ अश्लील Video कॉल करती थी शैलजा, पति ने रंगे हाथों पकड़ा था, अफेयर की थी भनक

Recommended Video

    Shailza Dwivedi को पहली बार देखते ही लट्टू हो गया था Nikhil Handa | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली कैंट में मेजर की पत्नी की निर्ममता से हत्या मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने आरोपी मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि वो मेजर बार-बार अपना बयान बदल रहा है। वहीं पुलिस ने शैलजा के पति मेजर अमित द्विवेदी से भी पूछताछ की, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अमित को शैलजा और निखिल के अफेयर की खबर थी और उसने अपनी पत्नी पर निखिल के साथ संबंध न बनाने का दवाब बनाया था, जिसके बाद ही शैलजा दिल्ली लौट गई थी और निखिल से दूरी बनाने लगी थी।

     पति ने आपत्तिजनक वीडियो कॉल करते पकड़ा था

    पति ने आपत्तिजनक वीडियो कॉल करते पकड़ा था

    मेल टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के साथ पूछताछ में भारतीय सेना के मेजर अमित द्विवेदी ने बताया था कि उन्हें पत्नी और हांडा के अफेयर के बारे में जानकारी थी। अमित ने शैलजा को इस अफेयर को खत्म करने की चेतावनी दी थी। अमित ने शैलजा को एक बार अश्लील वीडियो कॉलिंग करते हुए पकड़ा था, जिसके बाद इस अफेयर का खुलासा हुआ था। पति के दवाब के चलते शैलजा ने भी निखिल से दूरियां बनानी शुरू कर दी।

     दूरियां बर्दाश्त नहीं कर पाया मेजर निखिल हांडा

    दूरियां बर्दाश्त नहीं कर पाया मेजर निखिल हांडा

    पुलिस के मुताबिक शैलजा का मेजर निखिल हांडा के साथ अफेयर था। दोनों नागालैंड के दीमापुर में भी पड़ोसी थे। दोनों 2015 से ही एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की सेना के कार्यक्रमों और अन्य सोशल इवेंट्स में मुलाकात होने लगी थी, जिसके बाद दोनों में नजदीकी बढ़ने लगी। जब ये बात मेजर अमित द्विवेदी को पता चली तो उन्होंने शैलजा को चेतावनी देते हुए अफेयर को खत्म करने को कहा। इसी बीच अमित का ट्रांसफर दिल्ली हो गया। फिर शैलजा भी अमित के पास दिल्ली आ गईं। निखिल शैलजा से इस दूरी को बर्दाश्त नहीं कर पाया और वो भी इलाज का बहाना बनाकर दिल्ली आ गया।

     जबरन शादी करना चाहता था निखिल

    जबरन शादी करना चाहता था निखिल

    पति से चेतावनी मिलने के बाद शैलजा ने अफेयर खत्म करने की कोशिश शुरू कर दी थी। उसके निखिल से बात करना बंद कर दिया था । वहीं निखिल लगातार उसे फोन करता। 6 महीने में उसने शैलजा को 3000 बार फोन किया। निखिल जानता था कि शैलजा फिजियोथैरेपी के लिए बेस हॉस्पिटल जाती है। इसलिए उसने वहां उससे मुलाकात के लिए बुलाया। उसने शैलजा पर शादी का दवाब बनाना शुरू कर दिया।

     कार में शुरू हुआ झगड़ा, गला रेतकर कर दी हत्या

    कार में शुरू हुआ झगड़ा, गला रेतकर कर दी हत्या

    शनिवार को सुबह ही निखिल ने शैलजा की हत्या का प्लान बनाया। बेस हॉस्पिटल में उसने शैलजा से मुलाकात की और घर छोड़ने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। निखिल कार में शैलजा पर शादी के दबाव बनाने लगा, लेकिन जब वो नहीं मानी तो तो निखिल ने शैलजा की गला रेत कर हत्या कर दी । उसे गाड़ी से फेंक दिया और फिर हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए उसके चेहरे को गाड़ी से कुलच दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+