भगवान वाल्मीकि ने समाज को नई दिशा दिखाई: आतिशी
Valmiki Jayanti 2024: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर पंचकुइयां रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
सीएम आतिशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वाल्मीकि जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा, सभी देशवासियों को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शुभकामनाएं। इस पावन दिन संकल्प लेते है कि, समाज को ज्ञान और मानवता की राह दिखाने वाले भगवान वाल्मीकि के संदेशों को अपने जीवन में अपनाते हुए एक शिक्षित और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

केजरीवाल ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर लाल किले पर आयोजित शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। केजरीवाल ने कहा, भगवान वाल्मीकि के जीवन से हमें काफी प्रेरणा मिलती है। जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तबसे हमने वाल्मीकि समाज के हित में कई निर्णय लिए हैं। दिल्ली सरकार में वाल्मीकि समाज का पहला मंत्री और विधानसभा का डिप्टी स्पीकर आम आदमी पार्टी ने बनाया था। MCD में कल 600 से ज्यादा सफाईकर्मियों को पक्का हमारी सरकार ने किया और इससे पहले भी हजारों सफाईकर्मियों को पक्का किया है। MCD में जब से हमारी सरकार आई है तब से सफाईकर्मियों को महीने के पहले हफ्ते में तनख्वाह मिलने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications