लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली के 'आप' उम्मीदवार सहीराम से मिले राघव चड्ढा, बोले 2019 में जो जिम्मेदारी...
लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सीटों के उम्मीवारों के नामों की सूची जारी कर दी है।आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाजा ने साउथ दिल्ली से सहीराम पहलवान को टिकट देकर मैदान में उतारा है। ये वो ही सीट है जिस पर 2019 के लोकसभा चुनाव में राघव चड्ढा को उतारा था, लेकिन इस बार आप ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है।

वहीं शनिवार को सांसद राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी के साउथ दिल्ली के उम्मीदवार सहीराम पहलवान से मुलाकात की और उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं की। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए कई फोटो भी शेयर की है।
राघव चड्ढा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा
दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ने की जो ज़िम्मेदारी आम आदमी पार्टी ने 2019 में मुझे दी थी, आज उसकी कमान मेरे भाई सहीराम पहलवान जी को दी गई है। आज उनसे मिला और उन्हें इस नयी ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनएं दी। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो मेहनत से ये सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications