दिल्ली: एक शराब की बोतल खरीदने पर एक फ्री, दुकानों के बाहर लगीं लंबी कतारें
नई दिल्ली, 14 फरवरी: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई लोगों को लग रहा है कि अचानक शराब इतनी ज्यादा कैसे बिकने लगी है। दरअसल वेंडर शराब पर काफी छूट रहे हैं, जिसकी वजह से दुकानों पर भीड़ है। शराब की एक बोतल खरीदने पर दूसरी फ्री जैसे ऑफर ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। इसके चलते जहांगीरपुरी, शाहदरा, मयूर विहार और दूसरे हिस्सों में शराब की दुकानों पर भी लाइने लग गई हैं।

दुकानदारों को मार्च तक अपना स्टॉक खत्म करना है क्योंकि नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा। ऐसे में शराब वेंडर कुछ आईएमएफएल ब्रांडों पर 35 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। वहीं किसी भी ब्रैंड की एक बोतल खरीदने पर एक बोतल फ्री मिल रही है। 10 बोतल वाली शराब की पेटी खरीदने पर उसके साथ एक पेटी फ्री मिल रही है। यह स्कीम शराब के साथ-साथ बीयर पर भी है। इसलिए लोग लंबी लाइनों में लगे हुए हैं। बताया गया है कि शराब की खरीद पर इस तरह से ऑफर 28 फरवरी तक जारी रहेंगे।
शादी के मौसम को भी माना जा रहा वजह
आबकारी विभाग के अधिकारी और दुकानदार शराब की दुकानों में लंबी कतारों के पीछे शादी का मौसम और वीकेंड को भी वजह मान रहे हैं। हालांकि सबसे बड़ी वजह रेट में कटौती को ही माना जा रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के जो शहर दिल्ली से मिलते हैं, उनके लोग भी ऑफर का लाभ लेने के लिए आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications