सर्जिकल स्ट्राइक पर केजरीवाल का नया ट्वीट, कहा- PAK को बेनकाब करना है तो सबूत दो
नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी सरकार से सबूत मांगकर विवादों में घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ट्वीट करके भारत के दावे पर उठ रहे सवालों का समर्थन किया है। केजरीवाल ने एक वीडियो री-ट्वीट किया है जिसमें सरकार के दावे को खारिज किया गया है।

कहा जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून के प्रवक्ता ने एलओसी पर किसी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक या फायरिंग से इनकार किया है।
वीडियो में नहीं है कुछ भी साफ जिक्र
केजरीवाल की ओर से री-ट्वीट किए गए वीडियो में एक शख्स को सवाल पूछते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता जवाब में कहते हैं कि किसी भी तरह की फायरिंग नहीं ऑब्जर्व की गई है। हालांकि वीडियो में कहीं भी पाकिस्तान, भारत या एलओसी का जिक्र नहीं किया गया है।
केजरीवाल बोले- मैं आपके साथ हूं
केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा- 'इस झूठे दावे का मजबूती से विरोध किया जाना जरूरी है। मुझ पर हमला करने से कुछ नहीं होगा। मैं आपके साथ हूं। साथ मिलकर हम पाकिस्तान को बेनकाब करें.' केजरीवाल ने जिस वीडियो को री-ट्वीट किया है वह 'AAP KA MEHTA' नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है।
सरकार और सेना अपने दावे पर कायम
वहीं दूसरी ओर, भारत सरकार और सेना लगातार अपने दावे पर कायम है कि एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए कम से कम 38 आतंकियों को मार गिराया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक वीडियो जारी करके कहा था कि मोदी सरकार सबूत दे कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई है।












Click it and Unblock the Notifications