रक्षाबंधन से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, जारी हुई लक्ष्मी योजना की पहली किस्त, आपको कैसे मिलेगा लाभ?

Lakshmi Yojana 1st Installment: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना की पहली किस्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये की पहली किस्त देंगी। इस मौके पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम होगा, जिसमें करीब 2,500 महिलाओं को पहली किस्त का लाभ दिया जाएगा।

अब तक 6 लाख से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की मदद देने का प्रावधान है। हालांकि, इस रकम को पाने के लिए सरकार ने उम्र, आय और दिल्ली में रहने से जुड़ी कुछ शर्तें भी तय की हैं।

Lakshmi Yojana 1st Installment

क्या है लक्ष्मी योजना? किसे मिलेगा लाभ

लक्ष्मी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अब तक दिल्ली की 6 लाख से ज्यादा महिलाएं योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। लाभार्थियों को पैसे पाने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Update: रक्षाबंधन पर ही जारी कर दी जाएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? क्या है लेटेस्ट अपडेट?

पहले विकल्प में 1,500 रुपये आरडी या एफडी में जमा होंगे, जो 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेंगे। बाकी 1,000 रुपये CBDC यानी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी वॉलेट में दिए जाएंगे।

दूसरे विकल्प में महिला पूरी 2,500 रुपये की रकम आरडी या एफडी खाते में ले सकती है।

कौन ले सकता है लाभ

लक्ष्मी योजना का लाभ 21 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा महिला या उसका परिवार कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए। यानी केवल दिल्ली में रहना ही काफी नहीं है, बल्कि तय अवधि की निवास शर्त भी पूरी करनी होगी।

इन दस्तावेजों की जरूरत

योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और दिल्ली वोटर कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही आधार से लिंक बैंक खाता भी होना चाहिए।

रक्षाबंधन से पहले मिलेगी आर्थिक मदद

लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी होने से रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद मिलनी शुरू होगी। सरकार के मुताबिक, योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 2,500 रुपये की सहायता का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहारा देना है।

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: बहनों को मिला रक्षाबंधन का शगुन, इस बार खाते में ₹1500 की जगह आएंगे ज्यादा पैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+