कोझिकोड ट्रेन आगजनी कांड: गवाह का पिता दिल्ली के होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला
Kozhikode Train: केरल के कोझिकोड ट्रेन आगजनी मामले के गवाह के पिता का शव दिल्ली के एक होटल के कमरे में लटका मिला। बेटे ने पिता को बाथरूम मे लटकते हुए पाया।

केरल के कोझिकोड ट्रेन (Kozhikode Train) आगजनी मामले के गवाह के पिता मोहम्मद शफीक (45) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को दिल्ली के एक होटल के कमरे में फंदे से लटकते मिले। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शफीक अपने बेटे के साथ बयान दर्ज कराने 16 मई को दिल्ली पहुंचे थे। आज दोनों वापस लौटने की तैयारी में थे। लेकिन, बेटे ने पिता को बाथरूम मे लटकते हुए पाया। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है।
पुलिस के मुताबिक, 17 और 18 मई को शफीक अपने बेटे के साथ कोर्ट में पेश हुए थे और उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल ट्रेन आगजनी मामले में अपनी जांच के तहत बुलाया था, जिसे हाल ही में एनआईए की कोच्चि इकाई ने अपने हाथ में लिया था।
ये है पूरा मामला
दरअसल, बीती 2 अप्रैल को कोझिकोड जिले में ट्रेन में अचानक भयावह आग की घटना हो गई थी। जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, रेलवे अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की रात, आरोपी शाहरुख सैफी ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में आग लगा दी थी, जब वह कोझिकोड में एलाथुर के पास कोरापुझा पुल पर पहुंची थी।
जबकि तीन लोगों को रेलवे पटरियों से मृत पाया गया, जबकि 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को संदेह है कि जिन तीनों की मौत हुई है, वे संभवत: आग लगने के समय ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications