सेहरावत ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा- 21 विधायकों की सदस्यता गई तो आप होंगे 'जिम्मेदार'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बागी विधायक देवेंद्र सेहरावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

अपने पत्र में सेहरावत ने कहा है कि पार्टी के वो 21 विधायक जो संसदीय सचिव नियुक्त किए गए थे, यदि वो अयोग्य घोषित होते हैं तो उसकी सारी 'जिम्मेदारी' अरविंद केजरीवाल की होगी।

aap

सेहारवत के इस पत्र से आप की अंदरूनी खिंचातान सामने गई है।

अच्ची तरह से वाकिफ थे केजरीवाल

सेहरावत ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि बावजूद इसके कि वो अच्छी तरह से 'वाकिफ' थे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सोनिया गांधी और जया बच्चन की नियुक्ति अवैधानिक घोषित कर दी गई थी लेकिन आशीष तलवार सरीखे सलाहकारों की सलाह पर उन्होंने विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त कर दिया, जिसे ऐसी चीजो का कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि दक्षिण दिल्ली के बिजसावन से विधायक सेहरावत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था जब उन्होंने आप मुखिया केजरीवाल और उनकी 'मंडली' पर हमला करते हुए कहा था पार्टी की पंजाब इकाई में महिलाओं को टिकट देने के लिए राज्य के नेता उनका शोषण कर रहे हैं।

ये था हाईकोर्ट का आदेश

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 8 अगस्त को दिए अपने एक आदेश में कहा था 21 विधायकों की नियुक्ति संसदीय सचिव के तौर पर करना अवैधानिक था क्योंकि वो दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा मंजूर नहीं किया गया था।

केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में सेहरावत ने लिखा है कि मौजूदा हालात ये हैं कि 21 विधायकों पर यह खतरा है कि वे विधानसभा की अपनी सदस्यता खो सकते हैं और अब यह आपकी जिम्मेदारी होगी कि आप उन्हें न सिर्फ दोबारा चुनाव के लिए तैयार करेंगे बल्कि दिल्ली की जनता पर फिर से संभावित चुनाव का बोझ डालेंगे।

खेतान पर भी हमलावर हैं सेहरावत

सेहरावत ने आप नेता आशीष खेतान पर भी आरोप लगाया है और कहा है कि केजरीवाल को दिल्ली डॉयलॉग कमीशन को तुरंत खत्म करना चाहिए क्योंकि यह सफेद हाथी है। खेतान इसी कमीशन के मुखिया बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में महिलाओं को टिकट देने के बदले शोषण करने की बात सामने आने पर पार्टी की पंजाब इकाई के इंचार्ज संजय सिंह और राष्ट्रीय संगठन बिल्डिंग सचिव दुर्गेश पाठक ने सेहरावत सहित दो अन्य नेता एच.एस किंग्रा और पवित्र सिंह पर शुक्रवार (9 सितंबर) को चंडीगढ़ की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+