प्रदूषण रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही सरकार, गोपाल राय ने कहा- खेतों में फ्री हो रहा बायो डी-कंपोजर का छिड़काव

Gopal Rai News: देश की राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे सर्दी बढ़नी शुरू हो गई हैं। सर्दियों के मौसम में दिल्ली के अंदर प्रदूषण भी भी बढ़ने लगाता है। बढ़ते प्रदूषण को दिल्ली में रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है। इस प्लान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पराली का प्रदूषण रोकना है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार क्या-क्या कदम उठा रही है, इस बारे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में थोड़ी और ठंड बढ़ने पर प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

Gopal Rai News

उन्होंने कहा कि सर्दियों के समय दिल्ली में जो प्रदूषण बढ़ जाता है उसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है। इस प्लान की सबसे महत्त्वपूर्ण कड़ी पराली का प्रदूषण रोकना है। दिल्ली सरकार पिछले 3 सालों से PUSA कृषि संस्थान के साथ मिलकर बायो डी-कंपोजर का छिड़काव कर रही है।

गोपाल राय ने बतया कि खेतों में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव के परिणाम काफी सकारात्मक रहे है। नरेला जिले से छिड़काव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बताया कि पराली गलाने के लिए निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करवाया जा रहा है। राय ने कहा कि पिछले तीन सालों से हम पूरी दिल्ली में धान की ऊपज पर बायो डीकंपोजर का छिड़काव कर रहे हैं।

इस बार भी हमने लगभग 5000 एकड़ में छिड़काव की तैयारी की है। कहा कि केजरीवाल सरकार इस साल खेतों में निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करवाएगी। जिसके लिए 13 टीम का गठन किया गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वह फॉर्म भरकर अपने खेतों में बायो डी-कंपोजर का नि:शुल्क छिड़काव करवा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+