दिल्‍ली: जाड़े में प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने शुरू किया ‘रन अगेंस्ट पॉल्यूशन’ अभियान

दिल्‍ली के वन और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने खुलासा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्‍ली सरकार ने क्‍या प्रयास कर रही है। मंत्री ने बताया कि जाड़े के मौसम में प्रदूषण से निपटने के लिए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्री शीतकालीन योजना की घोषणा की है।

Gopal Rai,

इस योजना में राजधानी के वाहनों, धूल, पराली जलाने पर रोक और पटाखों से होने वाले प्रदूषण से दिल्‍ली सरकार निपटेगी। उन्‍होंने बताया कि इस प्रयास में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए दिल्ली सचिवालय से राजघाट तक 'रन अगेंस्ट पॉल्यूशन'' का आयोजन किया गया। उन्‍होंने बताया इस दौड़ के जरिए दिल्‍ली के लोगों को प्रदूषण के खिलाफ चलाई जा रही इस मुहीम से जोड़ना और जागरूक करना है।

मंत्री ने बताया प्रदूषण के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के तहत शुरू हुआ 'रन अगेंस्ट पॉल्यूशन' का कार्यक्रम दिल्ली सचिवालय से शुरू होकर, राजघाट पर समाप्त हुई.'रन अगेंस्ट पॉल्यूशन' कार्यक्रम द्वारा जन जागरूकता अभियान में बड़ी संख्‍या में दिल्‍लीवासियों ने सहभागिता की।

गोपाल राय ने कहा दिल्‍ली का दाम घोंटू प्रदूषण दिल्‍ली सरकार के लिए सदा से चुनौती रहा है लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधित्‍व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्‍ली के प्रदूषण के स्‍तर को कम करने के लिए कई नायाब पहल की है। इसी के तहत ये शीतकालीन एक्‍शन प्‍लान बनाया गया है जिसके तहत फोकस बिंदुओं के आधार पर कई अहम कदम उठाए जाने शुरू किए गए हैं।

मंत्री ने दावा किया कि दिल्‍ली में सीएम केजरीवाल के प्रतिनिधित्‍व में किए जा रह उपायों की बदौलत दिल्‍ली के प्रदूषण स्‍तर में काफी सुधार आया है। गोपाल राय ने ये भी बताया कि दिल्ली सरकार और विभिन्‍न विभागों ने जो प्रदूषण को कम करने के लिए पिछले कुछ सालों में प्रयास किए हैं उसका असर अब दिखने लगा है।

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्‍ली के नागरिकों की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्‍होंने बताया कि जनभागीदारी अभियान 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान' और 'दिये जलाओ , पटाखे नहीं' अभियान चलाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+