दिल्ली में घर लेना हुआ सस्ता, केजरीवाल सरकार ने सर्किल रेट और होम लोन पर ब्याज दरों में की कटौती

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में सर्किल रेट में 20 फीसदी की कटौती की है, जिसके बाद राजधानी में घर लेना अब सस्ता हो जाएगा। दिल्ली सरकार ने सर्किल रेट में कटौती करने के अलावा लोन ब्याज की दर को 1 प्रतिशत कम कर 6.75 प्रतिशत कर दिया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद आवासीय, कमर्शियल और इंस्ट्रीयल प्रॉपर्टी में 20 फीसदी तक की कटौती आएगी।

Arvind kejriwal

इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना महामारी के चलते जो आर्थिक नुकसान दिल्ली सरकार को हुआ था वो अब धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। हम आम आदमी पर वित्तीय बोझ को और कम करने के लिए सभी कदम उठाएं हैं। इसी के तहत दिल्ली सरकार ने सर्किल रेट में 20 फीसदी की कमी करने का फैसला किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार को अब उम्मीद है कि लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था को जो नुकसान पहुंचा था, वो अब धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। इसलिए सरकार को उम्मीद है कि दिल्ली कैबिनेट के इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर में दीर्घकालिक रिकवरी शुरू करने में मदद मिलेगी। केजरीवाल ने बताया कि होम लोन लेने वाले लोगों को भी ब्याज दर में राहत दी गई है। दिल्लीवासियों के लिए ब्याज दर को 7.45 प्रतिशत से घटाकर 6.75 प्रतिशत कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+