केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण पर पाया काबू, CSE की रिपोर्ट में 25 फीसदी तक कम हुआ पीएम 2.5

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को काबू करने में लगी केजरीवाल सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सीएसई की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि 2018 से 2020 के बीच पीएम-2.5 का स्तर दिल्ली में 25 प्रतिशत कम हुआ है। आपको बता दें कि स्वीडन की iqair.com की रिपोर्ट ने भी दिल्ली में 15 प्रतिशत प्रदूषण कम होने का दावा किया है।

Gopal rai

गोपाल राय ने कहा कि CSE ने अपनी रिपोर्ट में दिल्ली के अंदर 24 घंटे बिजली सप्लाई, पॉवर प्लांट बंद करने, हॉट स्पॉट चिन्हित करने, उद्योगों को पीएनजी पर शिफ्ट करने, वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी और ईवी पॉलिसी जैसे केजरीवाल सरकार के उठाए गए कदमों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नींद से जागे और प्रदूषण से निपटने के लिए अभी से एक्शन प्लान बनाए, ताकि उत्तर भारत के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता को बेहतर किया जा सके।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संगठन आईक्यू एयर डॉट कॉम स्वीडन और सेंटर फॉर साइंस एनवायरमेंट (सीएसई) ने प्रदूषण को लेकर रिपोर्ट जारी की है। आईक्यू एयर डॉट कॉम की रिपोर्ट दुनिया और भारत के अलग-अलग शहरों में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बताती है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के अंदर दिल्ली प्रदूषण के मामले में पहले नंबर एक या नंबर दो पर हुआ करता था। दिल्ली आज अपने प्रदूषण को कम करते हुए 10वें नंबर पर पहुंच चुका है। दिल्ली से उपर गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिसरख, भिवानी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ आदि शहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+