Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को मिला 'हनुमान' का समर्थन, AAP के लिए करेंगे प्रचार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी दिलचस्प मोड़ पर है। आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन के कई अन्य दलों का भी समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का ऐलान किया है। आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में शनिवार को आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की।

इस क्रम में AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल जी ने अरविंद केजरीवाल जी की केंद्र सरकार से जाट समाज को आरक्षण देने की माँग का पुरजोर समर्थन किया है। इसके साथ ही आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भी हनुमान बेनीवाल जी ने अपना समर्थन आम आदमी पार्टी को दिया है।

Hanuman Beniwal

वहीं, आरएलपी अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर कोई AAP सरकार से खुश है लेकिन केंद्र सरकार ने AAP के वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाल दिया। बीजेपी और कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती कि क्षेत्रीय पार्टियां राजनीति में उभरें। आरएलपी के कार्यकर्ता दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। आज हमने आगामी चुनाव के लिए आप को समर्थन देने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+