महिलाओं को मुफ्त सफर कराने से पहले दिल्ली में केजरीवाल ने शुरू कीं 104 मॉडर्न बसें
नई दिल्ली। देश की राजधानी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आधुनिक तकनीक से युक्त 104 नई बसों को हरी झंडी दे दी है। यह फैसला उन्होंने महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने से चार दिन पहले लिया है। द्वारका सेक्टर-22 के डिपो में नई बसों की शुरूआत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इससे दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली मजबूत होगी। चरणबद्ध तरीके से आगामी दिनों में 1000 इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की जाएंगी, जो कि लोफ्लोर एसी होंगी।
सभी
नई
बसों
में
सीसीटीवी
कैमरे
होंगे
बता
दें
कि,
इससे
पहले
दिल्ली
सरकार
ने
29
अक्टूबर,
यानी
भाई
दूज
से
डीटीसी
एवं
क्लस्टर
बसों
में
महिलाओं
के
लिए
मुफ्त
यात्रा
की
घोषणा
की
थी।
केजरीवाल
ने
कहा
कि
अगले
सप्ताह
तक
शहर
की
बसों
में
महिलाओं
की
सुरक्षा
सुनिश्चित
करने
के
लिए
बसों
में
मार्शल
की
नियुक्ति
कराई
जाएगी।
जो
बसें
शुरू
की
जा
रही
हैं,
वे
आधुनिक
तकनीक
से
लैस
होंगी।
सभी
में
सीसीटीवी
कैमरे
भी
होंगे।
क्लस्टर
योजना
में
1000
लोफ्लोर
एसी
बसें
शामिल
होंगी
केजरीवाल
ने
बताया
कि
सरकार
बसों
में
महिलाओं
की
सुरक्षा
के
लिए
पैनिक
बटन,
दिव्यांग
यात्रियों
के
लिए
हाईड्रॉलिक
लिफ्ट
भी
देगी।
तीन
क्लस्टरों
के
लिए
650
लोफ्लोर
बसों
के
लिए
निविदा
परिवहन
विभाग
द्वारा
पहले
ही
दी
जा
चुकी
है।
बसें
आगामी
जनवरी
से
शुरू
होंगी।
पढ़ें: लड़कियों के लिए यूपी में शुरू हुई कन्या सुमंगला योजना, जन्म से पढ़ाई तक का इंतजाम करेगी सरकार