'दिल्ली में बीजेपी साम दाम भेद करके', अरविंद केजरीवाल ने लगाए बड़े आरोप

Delhi News: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तिलक नगर में आयोजित ज़िला सम्मेलन में पार्टी के ज़िला स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि वो कोई परिवारवादी राजनीति नहीं करते। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आपको हमें पहले से ज्यादा सीटें जितानी हैं।

केजरीवाल ने कहा, AAP ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों का भविष्य संवारा है। दिल्ली में शानदार स्कूल बन रहे हैं, अस्पताल बन रहे हैं। बीजेपी की 22 राज्यों में सरकार है, वहाँ के लोग भी अब अच्छे स्कूल और अस्पताल माँगने लगे हैं। दिल्ली ने देश को एक उम्मीद दी है। बीजेपी शासित किसी राज्य में मुफ़्त बिजली नहीं मिलती लेकिन दिल्ली और पंजाब ऐसे राज्य हैं जहां AAP मुफ़्त बिजली देती है।

Arvind Kejriwal

"बीजेपी वाले साम, दाम और भेद लगा रहे"

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP वाले कोशिश कर रहे हैं कि साम दाम दंड भेद कुछ भी करके दिल्ली के काम बंद करवाओ। मुझे गालियां देते थे कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी देता है, अब मजबूरी में इन्हें हमारी भाषा बोलनी पड़ रही है। अब अमित शाह जी जा-जाकर बोलते हैं 200 यूनिट फ्री बिजली दूंगा।

"बहुत सोच समझकर टिकट देंगे"

साथ ही उन्होंने कहा, मैं जेल में था तो बहुत लोगों ने कहा कि अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनायेंगे, मेरी धर्मपत्नी को मुख्यमंत्री बनने में कोई रुचि नहीं है। मैं परिवारवाद नहीं करता। मेरा कोई रिश्तेदार राजनीति में नहीं है। जिसे भी टिकट देंगे सोच समझकर टिकट देंगे, आपके सामने सिर्फ़ केजरीवाल होगा, 70 की 70 सीट पर केजरीवाल ही चुनाव लड़ेगा।

आगे उन्होंने आप सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि गली-गली में मोहल्ला क्लिनिक खुल गए हैं। सरकारी अस्पतालों को शानदार बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर गलती से बीजेपी आ गई तो दिल्ली के अस्पतालों की हालत यूपी, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+