K Kavitha: तिहाड़ जेल में बंद की BRS नेता के कविता की तबीयत बिगड़ी, DDU अस्पताल ले जाया गया

दिल्ली की पुरानी शराब नीति जुड़ कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बीआरएस नेता के कविता की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तिहाड़ से दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

बीआरएस नेता के कविता को इस साल 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के छह दिन बाद, प्रवर्तन निदेशालय ने एक और बड़ा एक्शन लिया था, जिसके तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया गया।

BRS leader K Kavitha

के कविता पर आरोप दिल्ली सरकार की शराब नीति के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से जुड़ा हुआ है। हालांकि इस नीति को दिल्ली सरकार ने रद्द कर दिया था। मामला 2021-22 में बनी नीति का है। जिसको लेकर आम आमदी पार्टी समेत कई दिग्गजों पर मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत लगे आरोपों की केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।

बीआरएस नेता के कविता की भूमिका भी जांच के दायरे में है। हालांकि के कविता दिल्ली शराब नीति ने जुड़े दो मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं. दरअसल, के. कविता पर एक ऐसे समूह का हिस्सा होने का आरोप है, जिसने कथित तौर पर आप के शराब नीति तैयार करने के लिए उसे 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी. हालांकि, मनीष सिसोदिया और केजरीवाल भी इसी मामले में तिहाड़ जेल में हैं।

इससे पहले सीबीआई ने जेल में बंद के कविता से पूछताछ की थी। उस वक्त सीबीआई ने के कविता से सह-आरोपी बुची बाबू के फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट के बारे में पूछा। इसके साथ एजेंसी ने उनसे पार्टी को कथित तौर पर दिए गए 100 करोड़ रुपये के बारे में भी पूछताछ की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+