JNU में फिर लेफ्ट का बोलबाला, छात्र संघ चुनाव में चारों पदों पर ABVP को हराकर मारी बाजी

JNUSU Elections 2025 Result: दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU के छात्रसंघ चुनावों में एक बार फिर लेफ्ट यूनिटी ने अपना दबदबा कायम किया है। मतगणना के बाद, लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों ने सभी चार प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है, जिससे परिसर में 'लाल सलाम' की गूंज सुनाई दी।

जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वोटों की गिनती गुरुवार सुबह शुरू हुई और शाम तक चली। शुरुआती रुझानों से ही लेफ्ट के उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली थी, जिसे उन्होंने अंत तक कायम रखा।

JNUSU Elections 2025 Result

पिछले चुनावों में भी लेफ्ट ने लगभग सभी पदों पर जीत हासिल की थी, केवल एक पद पर ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) लेफ्ट के मजबूत गढ़ में सेंध लगाने में विफल रही। एनएसयूआई सहित अन्य छात्र संगठन भी इन चुनावों में मैदान में थे।

जेएनयू का कौन बना अध्‍यक्ष?

अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा ने जीत दर्ज की। इस दौड़ में, एबीवीपी के विकास पटेल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पीएसए की शिंदे विजयलक्ष्मी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एनएसयूआई के विकास काफी पीछे रह गए। स्वतंत्र उम्मीदवार अंगद सिंह और बीएपीएसए के राज रतन राजौरिया भी इस पद के लिए चुनावी मैदान में थे।

जेएनयू का कौन बना उपाध्‍यक्ष?

उपाध्यक्ष पद पर भी लेफ्ट की के. गोपिका ने जीत हासिल की। वोटों की शुरुआती गिनती से ही उन्होंने बढ़त बनाए रखी थी। विद्यार्थी परिषद की तान्या कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि एनएसयूआई के शेख शाहनवाज तीसरे पायदान पर रहे।

जनरल सेक्रेट्री पद पर कौन जीता?

जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी लेफ्ट ने विजय प्राप्त की है। मतगणना की शुरुआत में एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे आगे चल रहे थे, लेकिन अंततः लेफ्ट के सुनील यादव ने इस पद पर जीत दर्ज की।

कौन बना संयुक्‍त सचिव?

संयुक्त सचिव पद के लिए हुए चुनाव में लेफ्ट के दानिश अली ने जीत हासिल की। इस पद पर एबीवीपी की अंजू दमारा दूसरे स्थान पर रहीं। इन परिणामों ने एक बार फिर जेएनयू में लेफ्ट की छात्र राजनीति की मजबूत पकड़ का सबूत दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+