जेएनयू हिंसा: घायल छात्रों से मिलने एम्स गईं प्रियंका गांधी का ये वीडियो ABVP ने किया जारी, लगाया यह आरोप
दिल्ली। 5 जनवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हिंसा हुई थी, जिसके बाद राजनीति भी गरमा गई है। वहीं, दूसरी तरफ जेएनयू हिंसा में घायल छात्रों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिलने के लिए एम्स पहुंची थीं। इस दौरान एबीवीपी से जुड़े एक घायल छात्र ने प्रियंका को अपनी बात कहनी चाही तो वह मुंह फेरकर वहां से आगे बढ़ गईं। इस दौरान सिक्योरिटी ने भी एबीवीपी के छात्र को वहा से हटा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एबीवीपी एक्टिविस्ट का नाम शिवम चौरसिया है। शिवम ने बताया कि जेएनयू में हुई हिंसा में उसे भी काफी चोट आई थी। इस दौरान प्रियंका गांधी का घायल छात्रों से मिलने के लिए एम्स पहुंची थी। इस दौरान शिवम उन्हें घटना की पूरी जानकारी देने पहुंचे थे, लेकिन प्रियंका गांधी कुछ लोगों से मिलकर चली गई। हमें लगा कि वह हमसे भी हालचाल पूछेंगी, लेकिन उन्होंने हमारी बात तक नहीं सुनी। उनके सुरक्षा गार्डों ने मुझे वहां से हटा दिया। बता दें कि एबीवीपी ने अपने ऑफिशल हैंडल से इसका विडियो भी ट्वीट किया है।
Priyanka Gandhi gives cold shoulder to ABVP activist Shivam while he tries to tell her how leftist goons beat him up.
It is saddening to see that @priyankagandhi’s empathy sees ideology before lending help! You have put humanity to shame, madam.#BanAISASFI #LeftAttacksJNU pic.twitter.com/3O1NIdXGgc
— ABVP (@ABVPVoice) 10 January 2020
शिवम् ने कहा कि हम एक छात्र के तौर पर हॉस्पिटल में एडमिट थे, किसी भी संगठन का नेता अगर हिंसा से पीड़ित छात्रों से मिलने आया है तो उसे सभी से मिलना चाहिए, लेकिन प्रियंका के व्यवहार से हमें लग गया कि वह सिर्फ एक पॉलिटिकल स्टंट था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका कुछ चुने हुए लोगों से मिलकर बस जेएनयू मुद्दे पर लाइमलाइट में आना चाहती थीं। वहीं दूसरी ओर एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री राहुल वाल्मीकि ने कहा कि छात्रों के साथ हुई हिंसा पर दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए।