JNU Protest Violence:'लॉन्ग मार्च' के दौरान छात्रों और पुलिस में झड़प, छात्र संघ अध्यक्ष समेत 14 गिरफ्तार

JNU Protest Violence: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर हिंसा और भारी बवाल का केंद्र बन गया है। जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) के 'लॉन्ग मार्च' के दौरान छात्रों और दिल्ली पुलिस के बीच भीषण झड़प हुई।

गुरूवार, 26 फरवरी की देर रात को हुए इस बवाल में में एसीपी और एसएचओ स्तर के अधिकारियों सहित लगभग 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं कई छात्रों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष अदिति मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत 14 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

JNU-Protest-2026

जेएनयू कैंपस में यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्रालय तक मार्च निकाल रहे छात्रों और दिल्ली पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई। पुलिस का आरोप है कि छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़े और कानून हाथ में लेते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

JNU students vs Delhi Police clash: साबरमती टी पॉइंट से शुरू हुआ बवाल

घटना की शुरुआत गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे हुई, जब JNUSU ने 'साबरमती टी पॉइंट' से शिक्षा मंत्रालय तक पैदल मार्च का निकाला। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, पुलिस ने छात्रों को पहले ही समझा दिया था कि उन्हें कैंपस से बाहर मार्च की अनुमति नहीं दी गई है। छात्रों को सलाह दी गई थी कि वे कैंपस के भीतर विरोध प्रदर्शन करें या अपना एक प्रतिनिधिमंडल (Delegation) पुलिस की सुरक्षा में मंत्रालय भेज दें।

गेट तोड़कर बाहर निकले 500 छात्र, फिर हुई भिड़ंत

डीसीपी गोयल ने बताया कि पुलिस की तमाम अपीलों और दलीलों को दरकिनार करते हुए करीब 400 से 500 छात्रों की भीड़ ने जेएनयू का मेन गेट तोड़ दिया और बाहर निकल आए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो स्थिति हिंसक हो गई। अमित गोयल, डीसीपी (साउथ वेस्ट) ने ANI से बातचीत करते हुए कहा- छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। अपनी रक्षा में और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें बल प्रयोग करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

इस झड़प में दिल्ली पुलिस के करीब 20 से 25 जवान और अधिकारी घायल हुए हैं। घायलों में वसंत कुंज के एसीपी (ACP), जेसीपी, सीआईडब्ल्यू (CIW), सरोजनी नगर के एसएचओ और किशनगढ़ के एसएचओ शामिल हैं। छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस घेरे को तोड़ने के लिए आक्रामक रुख अपनाया, जिससे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को गंभीर चोटें आईं।

क्या हैं छात्रों की मांगें?

देर रात तक कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों की मुख्य मांग UGC रेगुलेशन को लागू करने और कैंपस की कुछ आंतरिक समस्याओं के समाधान को लेकर है। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया, जबकि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने के लिए मार्च करना चाहते थे। छात्रों के मन में कुलपति शांतिश्री धुलिपुडी पंडित द्वारा एक पॉडकास्ट में की गई कथित 'जातिवादी' टिप्पणियों और छात्र पदाधिकारियों के निष्कासन के खिलाफ भी आक्रोश है।

JNUSU President Arrested: 14 छात्र नेता गिरफ्तार, कई बड़े नाम शामिल

पुलिस ने इस मामले में वसंत कुंज उत्तर थाने में FIR (76/26) दर्ज की है। अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए मुख्य चेहरों में छात्र संघ के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हैं:

अदिति मिश्रा (JNUSU अध्यक्ष)

नीतीश कुमार (पूर्व JNUSU अध्यक्ष)

गोपिका बाबू (JNUSU उपाध्यक्ष)

दानिश अली (JNUSU संयुक्त सचिव)

शुक्रवार सुबह जेएनयू कैंपस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग की गई है। गिरफ्तारी के बाद छात्र समूहों में भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी को भी राजधानी की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+