Jamia Protest Row: तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन - उपद्रवियों पर FIR दर्ज, ऑनलाइन होंगे क्लास

Jamia Protest Row: देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय में हाल ही में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर थाने में आधिकारिक रूप से एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला अज्ञात उपद्रवियों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है।

क्यों छावनी बना यूनिवर्सिटी - जामिया में क्यों है बवाल?

दरअसल, जामिया यूनिवर्सिटी में यह पूरा विवाद स्टुडेंट्स युनियन के चुनाव को लेकर हुआ। जामिया में फिलहाल छात्र संगठन नहीं है। आक्रोशित छात्र जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी में छात्र-संघ चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। यह पूरा विवाद पिछले कुछ हफ्तों से चल रहे छात्र आंदोलन और प्रशासनिक पाबंदियों के बीच गहरा गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, पिछले दिनों छात्रों के एक धड़े द्वारा हॉस्टल के नियमों, परिसरों में प्रवेश और छात्र संघ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।

Jamia Student Protest FIR

स्थिति तब बेकाबू होने पर प्रशासन और छात्रों के बीच वार्ता के कई दौर विफल होने के बाद, रात के समय कैंपस के भीतर भारी उपद्रव हुआ। यूनिवर्सिटी प्रशासन का आरोप है कि कुछ अज्ञात और नकाबपोश लोग, जिनमें बाहरी स्थानीय लोग भी शामिल थे, कैंपस में घुस आए। इन्होंने कथित तौर पर लोहे की छड़ों और हथौड़ों का इस्तेमाल कर गेट नंबर 4C को पूरी तरह तोड़ दिया और मुख्य दीवारों को नुकसान पहुंचाया।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम और सुरक्षा उपकरणों को क्षति

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयानों में कहा गया है कि उपद्रवियों ने केवल गेटों को ही नहीं तोड़ा, बल्कि सुरक्षा तंत्र को पंगु बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम को भी निशाना बनाया। कैंपस के भीतर महिलाओं और वार्डन स्टाफ के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और धमकियां दिए जाने की भी बात सामने आई है, जिससे शिक्षक समुदाय और छात्रों में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। हालांकि एक समय विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच समझौते की स्थिति भी बन गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन बायलॉज ड्राफ्ट पर काम करने पर राजी हो गया था जिसकी स्वीकार होने के 2 महीने बाद छात्र संघ चुनाव का आश्वासन भी दिया गया था

कुछ उग्र तत्त्वों द्वारा लगातार आक्रामक प्रदर्शन के कारण हालात बेकाबू होने पर पुलिस को आगे आना पडा। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाई है और अब तक इस सिलसिले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज, सोशल मीडिया क्लिप्स और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है ताकि हिंसा में शामिल असली चेहरों को बेनकाब किया जा सके।

इस बीच, इस घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कैंपस में अनुशासनहीनता और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+