COVID India: 24 घंटे में मिले 4,575 नए मरीज, सक्रिय मामले अब 46962, देखिए राहत भरे आंकड़े

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना महामारी अब काबू हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर 50 हजार से भी कम रह गई है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,575 मामले सामने आए। साथ ही स​क्रिय मरीज 46,962 रह गए। इसके अलावा ठीक होने वालों का आंकड़ा अब तक 42413566 पहुंच गया है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: भारत में Coronavirus की नहीं आएगी Fourth Wave! | वनइंडिया हिंदी
    news

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को अब तक वैक्सीन की 1,79,33,99,555 डोज दी जा चुकी हैं। कल ही के दिन 18,69,103 डोज दी गईं। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को अब तक वैक्सीन की 91,06,63,101 फर्स्ट डोज और 77,42,64,605 सेकंड डोज दी जा चुकी है। सबसे ज्यादा 15,23,49,603 डोज यूपी में दिए गए हैं।

    India COVID 19 update: 4,575 new patients, 7416 Discharged in last 24 hours, 46962 Active now

    मंत्रालय ने बताया कि, अब देश में कोरोना की रिकवरी रेट 98.69% है। यह बढ़ी है। वहीं, अब मृत्युदर 1.20% है, जो घटी है। हालांकि, अब तक देशभर में 515355 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

    news

    यहां 2 साल बाद स्कूल फिर खुले
    उत्तर भारतीय प्रदेश लद्दाख में दो साल बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि, कोरोना के मामले कम होने पर लेह जिले में क्लास 6 से बारहवीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया है। इससे पहले कारगिल के 6वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 1 मार्च को खोल दिया गया था। 11 मार्च से जिले में 5वी तक के स्कूल भी खुल जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+