उत्तराखंड के निर्दलीय MLA राम सिंह कैड़ा ने ज्वॉइन की भाजपा, दिल्ली में स्मृति ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बन गए हैं। राम सिंह ने आज पार्टी मुख्यालय आकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की उपस्थिति में भाजपा ज्वॉइन की। व​ह भगवा रंग का साफा पहनकर, भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। मौके पर स्मृति ईरानी मास्क पहने नजर आईं। बता दिया जाए कि, राम सिंह कैरा निर्दलीय विधायक रहे हैं।

MLA from Uttarakhand Ram Singh Kaira

भाजपा ज्वॉइन करने के बाद राम सिंह कैड़ा मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि भाजपा की सोच विकास की रही है। भाजपा की सरकार में मोदी जी के नेतृत्व में सड़कें खूब बन रही हैं। हमारे यहां प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कई गांवों में रोड गई हैं। मैं विकास की सोच के साथ हूं, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।"

news

बताते चलें कि, राम सिंह कैड़ा की सियासी पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है। उन्होंने 2017 में भीमताल क्षेत्र से टिकट ना मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत भी लिया। राजनीति के जानकारों का कहना है कि, कैड़ा चुनाव जीतने के बाद से भाजपा के नेताओं के संपर्क में रहते थे। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी उनके अच्छे संबंध रहे।

कैड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट के भी करीबी माने जाते हैं। भाजपा ने कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) को भी झटका दे दिया है। आज ज्यों ही निर्दलीय विधायक कैड़ा ने दिल्ली में भाजपा को ज्वॉइन ​किया, वहीं देहरादून में चमोली जिले के वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवान ने आप छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+