कौन हैं IAS Ashok Kumar जो बने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, टफ टास्क मास्टर की है पहचान
IAS Ashok Kumar Profile: निर्वाचन आयोग ने 2006 बैच के तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी को दिल्ली का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ईसीआई के नोटिफिकेशन के मुताबिक, उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। कुमार से पहले यह जिम्मेदारी आर. एलिश वाज (R. Alice Vaz) निभा रहे थे। पिछले महीने ही उनका तबादला हुआ था, लेकिन नए अधिकारी की नियुक्ति तक उन्हें सीईसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली हुई थी।
अशोक कुमार 2006 बैच के AGMUT कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। ईसीआई ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपना नया पदभार संभालें। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें दिल्ली सरकार में और कोई अतिरिक्त पद नहीं संभालना होगा। अशोक कुमार की गिनती तेज-तर्रार आईएएस अधिकारियों में होती है।

IAS Ashok Kumar Profile: निभा चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारियां
मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद संभालने से पहले उन्होंने दिल्ली के प्रशासनिक महकमे में कई और जिम्मेदारियां निभाई हैं। अब सीईसी रहते हुए उन्हें सिर्फ सचिवालय में चुनाव विभाग के प्रभारी सचिव के रूप में नामित किया जाएग। अशोक कुमार इससे पहले दिल्ली सरकार में सचिव (शिक्षा) और सचिव (GAD) जैसी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें डेडलाइन में काम पूरा करने वाले अधिकारियों में गिना जाता है। इसके अलावा, दिल्ली के प्रशासनिक महकमे को चलाने का भी अनुभव उनके पास है।
दिल्ली में अगले चुनाव से पहले होगी अहम जिम्मेदारी
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली सरकार (रेखा गुप्ता सरकार) द्वारा भेजे गए तीन अधिकारियों के पैनल में से अशोक कुमार के नाम का चयन किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली में 2025 के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद दिल्ली में अगले चुनाव की तैयारियों का काम चल रहा। फिलहाल मतदाता लिस्ट संशोधन और एसआईआर जैसी प्रक्रियाओं को पूरा कराने की जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी।












Click it and Unblock the Notifications