तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद था टिल्लू, फिर भी नहीं बच पाया, ऐसे लिया जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की 2 मई को तिहाड़ जेल के अंदर हत्या कर दी गई। विरोधी गैंग के सदस्यों ने टिल्लू की फिल्मी स्टाइल में हत्या की है।

tillu tajpuria murder

दिल्ली की तिहाड़ जेल देश की हाई सिक्योरिटी जेल मानी जाती है, लेकिन जेल के अंदर हुई गैंगवार की घटना ने एक बार फिर तिहाड़ की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं। इस बार गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। टिल्लू पर 40 से ज्यादा वार करते हुए हत्या कर दी। जिसने जेल के सुरक्षा दावों की पोल खोल खुल गई है।

इस तरह से की टिल्लू की हत्या

हालांकि जिस तरह से जेल के अंदर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है, क्योंकि जेल के अंदर बंद गोगी गैंग के सदस्यों ने पहली मंजिल की लोहे की ग्रिल काटकर चादर के सहारे टिल्लू के वार्ड के पास उतरे और फिर सुए जैसे नुकीले हथियारों से उसके शरीर पर 40 से ज्यादा वार किए।

टिल्लू की जितेंद्र गोगी गैंग के योगेश टुंडा, दीपक तीतर, राजेश और रियाज खान ने की है। टिल्लू जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद था, लेकिन वो वहां भी नहीं बच पाया और मौत के घाट उतार दिया गया। टिल्लू का मर्डर कुख्यात गैंगस्टर गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है।

रोहिणी कोर्ट में कराया था शूटआउट

आपको बता दें कि टिल्लू ताजपुरिया रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को हुए शूटआउट में मुख्य आरोपी था। उसकी गैंग के 2 लोगों ने जितेंद्र गोगी की कोर्ट में सबके सामने हत्या कर दी थी। शूटर वकील की पोशाक में कोर्ट के अंदर दाखिल हुए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में ही ढेर कर दिया था।

टिल्लू की क्राइम कुंडली

गैंगवार टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर अपने दुश्मन जितेंद्र गोगी की हत्या समेत अन्य कई आपराधिक वारदातों के आरोप थे। टिल्लू पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था, लेकिन गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया था। दिल्ली के श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ने वाला टिल्लू की कभी जितेंद्र गोगी के साथ दोस्ती थी, लेकिन फिर दोनों की दोस्ती दुश्मनी में इस कदर बदली की दोनों एक दूसरे के लोगों को निशाना बनाने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+