Building Collapsed: दिल्ली के मॉडल टाउन में गिरी इमारत, 3 को मलबे से निकाला गया

Delhi Building Collapsed: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन के महेंद्रू एन्क्लेव इलाके में शनिवार दोपहर 3 बजे बारिश के दौरान एक दो मंजिला मकान ढह गया। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी मकान ढह गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे में कुछ लोग फंसे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बचाव दल ने मलबे से तीन लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि मलबे के नीचे अभी भी संभावित बचे लोगों के लिए चुनौतियां बनी हुई हैं।

अग्निशमन विभाग की बचाव टीम ने कहा कि जो मकान गिरा है ,उसकी मरम्मत का काम चल रहा है। आज भी उसकी मरम्मत की जा रही थी। उसी दौरान 2.45 मिनट पर अचानक पूरा मकान ढह गया। बचाव दल फिलहाल घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटा हुई है। माना जा रहा है कि मलबे में अभी भी दो से तीन और लोग दबे हो सकते हैं। फ़िलहाल बचाव कार्य जारी है और अधिकारी फंसे हुए लोगों को खोजने और बचाने के लिए कड़ाप्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने इलाके में भारी बारिश के दौरान इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई की है। इस इमारत के ढहने से दिल्ली में इमारतों के सुरक्षा मानकों और नियमों पर सवाल उठ खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें Kanpur News: 7 साल की मासूम पर थी 70 साल के मौलाना की नजर, खुली पोल, हुआ फरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+