पंजाब पुलिस ने हनीप्रीत को किया अरेस्ट, हरियाणा पुलिस को सौंपा
नई दिल्ली। लगभग 38 दिनों से पुलिस के साथ आंखमिचौली का खेल-खेल रही हनीप्रीत ने पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस के सौंप दिया। पुलिस कल हनीप्रीत को कोर्ट में पेश करेगी। आपको बता दें कि हनीप्रीत पहले दिल्ली हाईकोर्ट अग्रिम जमानत की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत ठुकराते हुए उसे सरेंडर करने की नसीहत दी थी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि आज हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी लगा सकती है या फिर सरेंडर कर सकती है। इस दौरान एसआईटी भी हनीप्रीत को गिरफ्तार करने की अपनी जुगत में लगी रही।

पंचकूला के पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि अगर हनीप्रीत सरेंडर करेंगी तो उसे लिए हमारे सारे इंतजाम हैं। पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में हनीप्रीत के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज है। हनीप्रीत पर आरोप है कि उसने साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची थी।












Click it and Unblock the Notifications