24 घंटे के भीतर दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश, 40 साल बाद दिखा 'जल तांडव', देखें टॉप 5 वीडियो

Heavy rain in Delhi: दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है। इस हफ्ते वीकेंड पर सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। रविवार (9 जुलाई) को सुबह करीब 8 बजे थमी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या देखी गई। इसकी तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि दिल्ली में किस तरह मानसून ने जल तांडव मचा है। पिछले 24 घंटे में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Heavy rain in Delhi

24 घंटे में 153 मिमी बारिश
मौसम विभाग की मुताबिक उत्तर भारत में भारी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और मॉनसूनी हवाएं हैं। दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन भी इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई।

मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने 153 मिमी बारिश दर्ज की, जो 25 जुलाई 1982 को 24 घंटे की 169.9 मिमी बारिश के बाद से सबसे अधिक है। शहर में 10 जुलाई 2003 को 133.4 मिमी, 28 जुलाई 2009 को 126 मिमी और 8 जुलाई 1993 को 125.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। 21 जुलाई 1958 को अब तक की सर्वाधिक 266.2 मिमी बारिश हुई।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए पपिंग स्टेशनों ने काम करने शुरू कर दिए थे। हथिनी कुंड बैराज से 45,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।इसकी वजह से 11 जुलाई को यमुना का स्तर खतरे के निशान के ऊपर आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि पीछे से पानी यमुना में छोड़े जाने की वजह से सोमवार को खतरे के ऊपर बहने का क्रम शुरू हो सकता है। ऐसे में अधिकारियों से स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। मंत्री आतिशी के बयान के मुताबिक निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है।

भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। लगातार बारिश की वजह से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+