Delhi Traffic Alert: बारिश से दिल्ली में कई जगह लगा भीषण जाम, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Traffic Alert: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश हुई है। बारिश के कारण कई इलाके में जलभराव हो गया है और कई मार्गों पर भीषण जाम लग गया है। इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सलाह दी है।
घर और ऑफिस से निकलने से पहले अपने रास्ते की जांच कर लें। दरअसल, सड़कों पर पानी जमा होने की वजह से लंबा जाम लग गया है और जाम की वजह से लोगों को तीन किलो मीटर का सफर एक घंटे में तय करना पड़ा रहा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, भारी बारिश के कारण धौला कुआं से राजौरी गार्डन तक भीषण जाम लग गया है।

बारिश के कारण यातायात बाधित
इसके अलावा, साउथ एक्सटेंशन से मोती बाग तक लंबा ट्रैफिक जाम है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने छत्ता रेल से पीली कोठी तक कैरिजवे पर चल रहे सिविक एजेंसी के काम ने यातायात को और बाधित कर दिया है, जिसके कारण छत्ता रेल रेड लाइट से डायवर्जन करना पड़ा है।
धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे भारी जलभराव के कारण रिंग रोड, वंदे मातरम मार्ग और जीजीआर पर यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह भी बताया है कि लाल कुआं रेड लाइट के पास डीजेबी द्वारा चल रहे काम के कारण लाल कुआं से ओखला औद्योगिक क्षेत्र तक जाने वाले मार्ग में मां आनंदमयी मार्ग पर यातायात प्रभावित होगा।
इसके अतिरिक्त, सत्य निकेतन बस स्टैंड के पास भारी जलभराव के कारण सफदरजंग से धौला कुआं और इसके विपरीत रिंग रोड पर दोनों ओर के मार्ग प्रभावित हुए हैं। खबर के मुताबिक, मोती बाग चौक के पास भी जलभराव के कारण यातायात बाधित है, जिससे मोती बाग चौक से सेक्टर-8 आरके पुरम तक का मार्ग प्रभावित हुआ है।
विकास मार्ग जैसे एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश न होने के बावजूद कई मार्गों पर यातायात जाम बना हुआ है। यह इस बात को दर्शाता है कि बारिश के कारण क्षेत्र की यातायात स्थिति पर कितना व्यापक असर पड़ा है। यात्रियों के लिए इन अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुज़रना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
अधिकारी स्थिति को संभालने के लिए काम कर रहे हैं और लोगों से यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी रखने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि आगस्त की बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 22 अगस्त तक शहर में 11 बारिश वाले दिन दर्ज किए गए है, जो पहले से ही औसत 10.2 दिनों से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications