कौन हैं संभव जैन? जिनके साथ केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने लिए सात फेरे, जानिए क्या करते हैं वो

Sambhav Jain: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी आज दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में संभव जैन के साथ संपन्न हुई। यह समारोह पारिवारिक और निजी रखा गया था, जिसमें सीमित मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।

शादी से एक दिन पहले गुरुवार रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी के साथ-साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी भी शामिल हुए। संगीत कार्यक्रम में सभी डांस किया करते नजर आए। शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

Sambhav Jain

आइए चलिए जानते है कौन हैं अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन? क्या बिजनेस करते है?

कौन हैं हर्षिता के पति संभव जैन?

अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन भी आईआईटी दिल्ली के ही छात्र रहे हैं और हर्षिता के साथ ही केमिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। संभव एक जानी-मानी कंसल्टेंसी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। हाल ही में, हर्षिता और संभव ने मिलकर एक स्टार्टअप की भी शुरुआत की है।

क्या करते है हर्षिता के पति संभव जैन?

खबर के मुताबिक, केजरीवाल के दामाद संभव जैन ने हाल ही में हर्षिता के साथ मिलकर एक स्टार्टअप की भी शुरुआत की था। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं और अब शादी के बंधन में बंधे गए हैं।

कितनी पढ़ी लिखी है हर्षिता

हर्षिता केजरीवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। वर्ष 2014 में उन्होंने IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3,322वीं रैंक हासिल की और इसके बाद आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। अपने डिपार्टमेंट में वह तीसरे स्थान पर रहीं और पढ़ाई के दौरान ही उन्हें कई प्रतिष्ठित कंपनियों से जॉब ऑफर मिले थे।

रिसेप्शन 20 अप्रैल को

सूत्रों के अनुसार, हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम 20 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं।

विशेष मेहमानों की उपस्थिति

शादी समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे कुछ करीबी नेताओं ने ही शिरकत की। यह विवाह समारोह भले ही निजी रखा गया हो, लेकिन इसकी झलकियाँ सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। अब सभी की निगाहें 20 अप्रैल को होने वाले भव्य रिसेप्शन पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+