Delhi Air Pollution: दिल्ली NCR में GRAP-4 के प्रतिबंध हटाए गए, स्मॉग से राहत नहीं, AQI से 400 से नीचे

दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते केंद्रीय पैनल की ओर से लगाए गए जीआरएपी-4 प्रतिबंध अब हटा लिए गए हैं।

Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते केंद्रीय पैनल की ओर से लगाए गए जीआरएपी-4 प्रतिबंध ( GRAP-4 Restrictions) अब हटा लिए गए हैं। हालांकि अभी भी राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की स्थिति से राहत नहीं है। कई इलाकों में धुंध देखी जा रही है।

Delhi Air Pollution

दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में रविवार को पिछले 2 दिनों की तुलना में रविवार को राहत मिली। यहां एक्यूआई 400 से नीचे पाया गया। हालांकि वायु प्रदूषण के लिहाज से इसे ठीक नहीं माना जा सकता। लेकिन अब स्थिति गंभीर श्रेणी से नीचे है। दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग (CAQM) की बैठक हुई। । जिसमें तीन दिन पहले दिल्ली और एनसीआर में लगाए गए GRAP-4 के प्रतिबंध हटाने के निर्णय लिया गया।

वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग (CAQM) की बैठक में बताया कि अगले तीन चार दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) अभी गंभीर श्रेणी में नहीं जाएगा। जिसके चलते ग्रेप (GRAP) के चौथे चरण के सभी प्रविधान हटा दिए गए। अब आगे के पूर्वानुमान के आधार पर अगले हफ्ते फिर से CAQM की समीक्षा बैठक होगी।

दरअसल, पिछले चार दिनों में दिल्ली-एनसीआर में खराब होती एयर क्वॉलिटी को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत पाबंदियां लगाई गई थीं। इस हफ्ते गुरुवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। जिसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में कड़ी पाबंदियां लागू करने का फैसला किया था। ये पाबंदियां शुक्रवार यानी 4 नवंबर से लागू की गईं थी। जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर में चार पहिया डीजल हल्के मोटर वाहनों के चलने पर प्रतिबंध, सीएनजी से चलने वाले वाहनों के अलावा अन्य ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध, राजमार्ग, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, बिजली पारेषण, पाइपलाइन जैसी 'लीनियर पब्लिक प्रोजेक्ट्स' में निर्माण पर रोक, स्कूलों को बंद करने समेत कई निर्देश जारी किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+