दिल्ली में बढ़ते AQI को लेकर गोपाल राय ने कही ये बात, बोले- हम उठा रहे हैं कदम
दिल्ली में सर्दियां आने के बाद यहां प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा जाता है, जिसकी वजह से यहां सांस लेना भी मुश्किल होता है। लेकिन इस बार दिल्ली सरकार की ओर से वायु प्रदूषण को कम करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय लगातार दिल्ली में प्रदूषण को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं और इसको लेकर अहम कदम उठा रहे हैं। वह खुद हर रोज दिल्ली में निर्माणाधीन स्थलों पर जा रहे हैं और इसका निरीक्षण कर रहे हैं।

गोपाल राय ने कहा कि धीरे-धीरे सर्दी बढ़नी शुरू हो गई हैं। मुझे लगता है कि 15 अक्टूबर के बाद थोड़ी और ठंड बढ़ने पर प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी... पिछले तीन सालों से हम पूरी दिल्ली में धान की ऊपज पर बायो डीकंपोजर का छिड़काव कर रहे हैं। इस बार भी हमने लगभग 5000 एकड़ में छिड़काव की तैयारी की है। इस साल नरेला से इसकी शुरूआत की जा रही है।
आनंद विहार में प्रदूषण स्तर बढ़ने का कारण वाहनों का आवागमन, खास तौर पर बाहर से आने वाले डीजल वाहन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सामने सड़क क्षतिग्रस्त है, रेलवे स्टेशन के निकास पर काफी जाम की समस्या है, दिल्ली-मेरठ का प्रोजेक्ट चल रहा है जिसकी वजह से धूल प्रदूषण होता है।आरओवी प्रोजेक्ट चल रहा है। यह 6 वजहे हैं जिसकी वजह से यहां प्रदूषण हो रहा है। इसके समाधान के लिए कोऑर्डिनेशन टीम का गठन किया गया है, जो यहां पर प्रदूषण स्तर को कम करने का काम करेगा।
इसके अलावा अशोक विहार में प्रदूषण का मुख्य कारण बायो मास बर्निंग, आजादपुर रेलवे और मेट्रो स्टेशन में जाम, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कच्ची सड़क आदि हैं। इसके लिए भी कोऑर्डिनेशन टीम का गठन किया गया है। यहां पर भी मोबाइल एंटी स्मॉग गन को तैनात किया गया है। इसके अलावा जो भी हॉटस्पॉट हैं वहां पर प्रदूषण को कम करने के लिए इसी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications