भाजपा पर बरसे गोपाल राय, बोले- बिना सिर-पैर की बात करते हैं ये लोग

भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैं यह देख रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी के लोग इस तरह से बयानबाजी करते हैं जैसे उन्हें इसकी एबीसीडी पता ही ना हो। कल हमने देखा कि कई तरह के बयान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दिया जिसका कोई सिर-पैर नहीं।

भाजपा का एक नेता ने कहा कि जब रियल टाइम्स सोर्स स्टडी फरवरी में बंद हो गया तो गोपाल राय कैसे दावा कर रहे हैं कि प्रदूषण कम हो गया। फरवरी में यह बंद नहीं हुआ है बल्कि अक्टूबर में बंद हुआ है। दूसरे नेता ने कहा कि अगर बजट में प्रावधान ही नहीं है तो अधिकारी उससे अधिक पैसा कैसे दे सकता है।

gopal rai

बजट में यह प्रावधान पहले से है कि इसमे 1200 करोड़ रुपए खर्च होगा। 10 करोड़ रुपए आईआईटी कानपुर को इक्विपमेंट लाने के लिए दिया गया है और दो करोड़ रुपए रिसर्च का जो चार्ज है वह लंबित है, उसे अधिकारी ने रोका और स्टडी को बंद करा दिया है।

गोपाल राय ने कहा कि ये लोग कह रहे हैं कि पैसा खर्च हो रहा है तो अधिकारी सवाल उठाएंगे, वो सही है लेकिन जो 10 करोड़ रुपए का जो इक्विपमेंट खरीद कर रखा गया है वह खराब हो रहा है उसकी कौन जिम्मेदारी लेगा। गोपाल राय ने कहा कि अगर किसी भी तरह का कोई प्रस्ताव है, कोई सुझाव है, कोई आपत्ति है तो उसका एक नियम है, उसे मंत्री के पास भेजना पड़ता है, मुख्यमंत्री के पास भेजना होता है, एलजी के पास भेजना होता है, अधिकारी खुद फैसला नहीं लेने लग जाएगा। अगर उन्हें कोई रिपोर्ट मिली है तो उसे कैबिनेट के पास भेजना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+