दिल्ली: आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर, आप विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत
दिल्ली राउंज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ED) की शिकायत पर दर्ज मामले में जमानत दे दी। अदालत ने उन्हें 15000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि पर जमानत दे दी है।
ED ने हाल ही में दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति और उनकी संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में एजेंसी के सामने पेश नहीं होने और जांच में शामिल नहीं होने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'बीजेपी के आदेश पर रद्द किए गए मेयर चुनाव', दिलीप पांडे का बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications