छात्रा की कॉपी में टीचर को मिला सुसाइड नोट, लिखी थी भाई की करतूत
नई दिल्ली। दिल्ली के आजादपुर इलाके में रहने वाली 9वीं की छात्रा के साथ बेहद चौंकाने वाला मामाला सामने आया है। छात्रा के सगे भाई ने ही उसका रेप किया, जिसके बाद छात्रा ने सुसाइड करने का मन बना लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब एग्जाम के दौरान जांच में कक्ष निरीक्षक को उसके पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने अपनी दास्तां बयां की थी।

क्या है पूरा मामला
मामला दिल्ली के आजादपुर इलाके का है। कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा से उसके सगे भाई ने रेप किया। उसने इस बात की शिकायत अपने मां-बाप से की, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो परेशान होकर अपना जीवन खत्म करने का मन बना लिया। छात्रा ने अपनी पूरी दास्तां एक कॉपी में लिखी थी, लेकिन समय रहते मामले का खुलासा हो गया।

कॉपी में मिला सुसाइड नोट
दरअसल, इन दिनों स्कूल में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। छात्रा मंगलवार को हिन्दी का पेपर देने आई थी। इसी दौरान कक्ष निरीक्षक छात्रों के पास मौजूद सामान की जांच कर रहे थे। इस दौरान उसके पास से एक कॉपी मिली, जिसमें सुसाइड नोट मिला। इस नोट में छात्रा ने अपने भाई करतूत बयां की थी। शिक्षकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा था कि एक साल पहले उसके 24 साल के सगे भाई ने घर में अकेले पाकर उससे रेप किया। इसके बाद वह लगातार ऐसा करता रहा। तंग आकर उसने अपनी मां को सारी बात बताई, लेकिन मां ने भाई को कुछ कहने के बजाए उसे ही डांटकर चुप करा दिया। परेशान होकर अंत में उसने अपना जीवन खत्म करने की ठान ली।












Click it and Unblock the Notifications