दिल्ली: बैग में बंद मिली लड़की की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक लड़की की लाश मिली है। लड़की की लाश को बैग में बंद कर सरदार पटेल स्कूल के पास बने नाले के किनारे फेंका गया था। दरअसल, रविवार की सुबह टहलते हुए लोग नाले के पास से गुजर रहे थे तो एक लावारिस बैग को देखा, जिससे बदबू आ रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले के किनारे पड़े बैग को खोला तो उसके अंदर से एक लड़की की लाश निकली।

जानकारी के अनुसार, मामला दिल्ली के थाना करावल नगर का है। यहां रविवार सुबह एक लड़की का शव बैग के अंदर से मिला है। बताया जा रहा है कि सुबह टहलते हुए लोग नाले के पास से गुजर रहे थे तो एक लावारिस बैग को देखा, जिससे बदबू आ रही थी। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें से एक लड़की की लाश निकली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया।

हत्या की आशंका
लाश काफी सड़ी-गली हालत में थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि लाश कई दिन पुरानी है और किसी ने लड़की का बेरहमी से कत्ल कर लाश को बैग में डालकर नाले में फेंक दिया था। लड़की ने टी शर्ट और लोअर पहना था और उम्र करीब 25 साल लग रही थी। पुलिस नाले के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि अगर कातिल का चेहरा बैग ठिकाने लगाते हुए कैद हुआ हो तो उसे आसानी से पकड़ा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications