हाय गर्मी! दिल्ली में पड़ रही गर्मी में लोगों को सूझ रही मस्ती, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
नई दिल्ली, 15 मई: उत्तर भारत गर्मी की भीषण चपेट में है। गर्मी के साथ चल रही झुलसा देने वाली लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। गर्मी के प्रकोप के आगे जहां लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली की गर्मी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहा मीम्स का दौर आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा।

राजधानी में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
दिल्लीवासी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। शनिवार को देश की राजधानी में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर किस लेवल की गर्मी का लोग सामना कर रहे हैं। इधर, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में 'गंभीर लू' चलने वाली है। इस बीच जहां दिल्ली भीषण गर्मी से झुलस रही है, तो वहीं ट्विटर पर लोग इस कंडीशन में हंसने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली की गर्मी बना मीम्स का टॉपिक
दिल्ली में चल रही हीटवेव को लेकर सोशल मीडिया पर हंसाने को मजबूर कर देने वाले मीम्स की बाढ़ ला दी है। लोगों ने इस वक्त गर्मी को मीम्स का सबसे फेवरेट टॉपिक बना दिया है। यह हम इसलिए कह रहे है कि दिल्ली की गर्मी की तुलना सोशल मीडिया पर कुकर, जले हुए टोस्ट से की जा रही है। ये मीम्स उतने ही फनी हैं, जितना हो सकते हैं।

रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी
हालांकि गर्मी में चलने वाला लू पर किसी का बस नहीं है, लेकिन ये मीम्स आपको इस भीषण गर्मी में थोड़ी हंसी जरूर दिलाएंगे।वहीं दिल्ली के टेंपरेचर की बात करें तोमुंगेशपुर में 47.2 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ इलाकों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में रविवार को भी इसी तरह की भीषण गर्मी बरकरार रहेगी। रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
आप भी देखिए दिल्ली की गर्मी पर बने मीम्स
We can’t advocate the rest, but a trip to Ladakh is hand-down the best way to get away from this heat.
Tell us what you do to escape the heat, and we’ll share the best comments on our stories.#InterMiles #HaayeGarmi #HeatWave #Summer #meme #LehLadakh #InterMilerOnTheGo pic.twitter.com/clhv9Dw9sg
— InterMiles (@InterMiles) May 13, 2022
#delhirain #meme #funny #rains #heatwave #temperature #feelings
after 46 c temperature
le delhi wale ...😁😘😘 pic.twitter.com/MnH6wA3shk
— tmtpmt (@TomatoPomato_) May 4, 2022
#Heatwave engulfs North India.
Indian wont let heat wave go waste😂🤣😂🤣👇 pic.twitter.com/IurgpimlmS
— Aisha Dar (@AishaDar19) April 26, 2022
#heatwave #no_rain in much of #India
Weverse pic.twitter.com/LgxOEWlnBl
— राजपूत शेरनी 💯🚩🔄🚩 (@royal_rajpoot01) April 26, 2022