Delhi: पार्किंग में खड़ी कार में आग लगने से चार मंजिला बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, शाहदरा की घटना

Delhi Shahdara Fire News: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके के एक घर में गुरुवार सुबह लगी भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसकी चपेट में आए लोगों में से चार को मृत घोषित कर दिया है। हादसा करीब साढ़े पांच बजे के करीब हुआ, जिससे पूरा घर जलकर खाक हो गया।

आग लगने की सूचना मिलने के तत्काल बाद फायर टेंडर और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए, जहां आग बुझाने की कोशिशें की गई।

Delhi Shahdara Fire

आग चार मंजिल मकान की पार्किंग में खड़ी कार में लगी, जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा

हादसे को लेकर डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने कहा, "हमें सुबह लगभग 5:30 बजे गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक घर में भीषण आग लगने की सूचना मिली। मौके पर हमारी टीम, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंचीं। आग बुझाई गई और 9 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया।"

Delhi Shahdara Fire

अंडरग्राउंड पार्किंग में लगी आग

वहीं अब डीसीपी शाहदरा ने कहा कि एक घर में भीषण आग लगने से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे को लेकर एक स्थानीय निवासी ने बताया कि अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। कार में आग लगने के बाद पूरी इमारत में भी आग फैल गई। बताया गया कि ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग के साथ एक फैमिली रहती थी।

नीचे रहने वाली फैमिली चपेट में आई

स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर में रहने वाले परिवार में पांच से छह लोग थे। बिल्डिंग 111 गज एरिया में ग्रांउंड फ्लोर के अलावे चार मंजिला इमारत है। पार्किंग में आग लगने के बाद वहां रहने वाले परिवार के बच्चे नहीं निकल पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+