'माता-पिता को अपनी बेटियों पर नजर रखनी चाहिए', श्रद्धा हत्याकांड को लेकर किरण बेदी का बयान
Shraddha Murder Case: दिल्ली में 6 महिने पहले हुई लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा की निर्मम हत्या का खुलासा हाल ही में पुलिस ने किया है। श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की और फिर उसकी लाश के 35 टुकड़े कर दिल्ली के अलग-अलग इलाके में फेंक दिया। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पूरे देश में गुस्सा है। अब श्रद्धा की हत्या पर पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी (Former LG Kiran Bedi) की इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपनी बेटियों पर नजर रखनी चाहिए।

इंडिया टुडे से बात करते हुए पुडुचेरी की पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने श्रद्धा हत्याकांड पर बात करते हुए कहा कि माता-पिता को अपनी बेटी पर नजर रखनी चाहिए, भले ही लड़की कहती हो कि उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इतनी देर से उसके लोकेशन के बारे में पूछताछ करने की जिम्मेदारी माता-पिता और परिवार के सदस्यों की है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धा के माता-पिता को और ज्यादा "जिज्ञासु" होना चाहिए था, इसी के साथ जिस फ्लैट में वो रहती थी, उसके पड़ोसियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। बेदी ने कहा कि यह साफ था कि परिवार विफल हो गया। यह समाज की विफलता है, दोस्त भी विफल रहे हैं। वहीं श्रद्धा मामले की जांच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह जांचना चाहिए कि आफताब डेटिंग ऐप्स पर कितना व्यस्त था। उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ होना चाहिए जो श्रद्धा ने देखा हो जिससे अपराध हुआ हो।"
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोप में आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि श्रद्धा शादी का दबाव बना रही थी, जिसके बाद आफताब ने 18 मई को उसकी गला घोंट हत्या कर दी और फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। फिर उसने 18 दिनों तक महरौली के जंगलों में उसके शरीर को फेंका था।












Click it and Unblock the Notifications