'...तो मैं विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दूंगा', दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद
दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद विधायक राज कुमार आनंद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने अपनी बात रखी और दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा न देने के पीछे की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं चाहता तो दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे सकता था।
आगे उन्होंने कहा कि अगर लोग कहते हैं, तो वे मेरे जैसा नेता नहीं चाहते, मैं उससे भी इस्तीफा दे दूंगा। मैं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अनुसरण करता हूं। केवल एक चीज, जो मायने रखती है, वह यह है कि क्या मैं 'पेबैक टू सोसाइटी' के उनके मंत्र का पालन कर सकता हूं या नहीं।

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर जवाब देते हुए आनंद ने कहा कि मामले की जांच करते हुए ईडी मेरे पास भी आई थी। लेकिन, उनको मेरे पास से कोई सुराग नहीं मिला और न ही मैं किसी भ्रष्टाचार में शामिल हूं। आनंद ने यह भी बताया कि मेरे इस्तीफे से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है। मैं अभी तक किसी पार्टी में गया हूं और न ही जाने का सोचा है। मैं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अनुसरण करता हूं। मैं समाज के लोगों के संपर्क में हूं।
10 अप्रैल को मंत्री पद से दिया इस्तीफा
बीती 10 अप्रैल को विधायक राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफे के पीछे उन्होंने पार्टी की नीति को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की नीतियों से वो सहमत नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications