Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

flight accident delhi: अहमदाबाद से दिल्ली आ रहे विमान से पक्षी टकराया, आगे से क्षतिग्रस्त, लेकिन सुरक्षित उतरा

Akasa Air 737 MAX flight: गुजरात के अहमदाबाद से दिल्ली की उड़ान भर रहा अकासा एयर-737 मैक्स का क्यूपी-1333 विमान एक पक्षी से टकराने पर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, उसकी दिल्ली में सेफ लैंडिंग हुई और बहरहाल उसका मेंटिनेंस कार्य चल रहा है।

flight accident delhi: Akasa Air 737 MAX plane hit by bird, radome damage; DGCA says- landing safe

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने घटना के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि, बोइंग-737 मैक्स 8 विमान, जिसे हाल ही में लॉन्च की गई बजट एयरलाइन अकासा एयर द्वारा संचालित किया गया था, वह जब सफर में था तभी 1900 फीट की ऊंचाई पर एक पक्षी के टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। डीजीसीए ने कहा, "आज, अकासा बी-737-8 (मैक्स) विमान वीटी-वाईएएफ ऑपरेटिंग फ्लाइट क्यूपी-1333 (अहमदाबाद-दिल्ली) 1900 फीट की उूंचाई पर एक पक्षी से टकराया। हालांकि, उड़ान जारी रही।"

"जब विमान ने दिल्ली में लैंडिंग की तो पता चला कि पक्षी के टकराने से रेडोम को क्षति हुई है। विमान को दिल्ली में एओजी (जमीन पर विमान) घोषित किया गया। अकासा एयर की पहली कमर्शियल उड़ान को अगस्त में हरी झंडी दी गई थी।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+