Delhi school: कौन फैला रहा दिल्ली के स्कूलों में दहशत? आज फिर मिली बम की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

Delhi school: दिल्ली में लगातार स्कूलों को बम धमाकों की झूठी धमकियां मिल रही हैं और अब यह सिलसिला हर दूसरे-तीसरे दिन सामने आने लगा है। गुरुवार यानि आज सुबह भी 6 स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले, जिससे छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर-5 के स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे कैंपस की तलाशी शुरू कर दी। हालांकि अब तक किसी विस्फोटक के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

Delhi schools

इन स्कूलों को भेजे गए धमकी भरी मेल
प्रसाद नगर स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 5 स्थित बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छावला स्थित राव मान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 1 स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल और द्वारका सेक्टर 10 स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल सहित छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली।

20 अगस्त को भी मिली बम की धमकी
इससे पहले कल यानि बुधवार सुबह मालवीय नगर के एसकेवी हौज रानी और करोल बाग के आंध्रा स्कूल को धमकी मेल मिले। इस ईमेल से महज 48 घंटे पहले ही दिल्ली के 32 स्कूलों को इसी तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी थीं।

सोमवार को दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि उन्हें सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.25 बजे के बीच 32 स्कूलों से कॉल आए, जब उन्हें अपने इनबॉक्स में धमकी भरे ईमेल मिले। इनमें से ज्यादातर स्कूल द्वारका में थे, जिनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, श्री वेंकटेश्वर स्कूल, ग्लोबल स्कूल और कई अन्य शामिल थे। डीपीएस द्वारका ने तो बच्चों को घर वापस भेज दिया और दिन भर के लिए स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी।

आखिर कौन फैला रहा दिल्ली के स्कूलों में दहशत?
पुलिस ने बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वॉड सहित कई टीमों को प्रत्येक परिसर में भेजा था। लेकिन अधिकारियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट अब ईमेल के पीछे के आईपी एड्रेस पर नजर रख रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी से अब तक दिल्ली-एनसीआर के कम से कम 74 शैक्षणिक संस्थानों, 75 स्कूलों और चार कॉलेजों को बम की धमकियां मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+