Shraddha Walker: श्रद्धा वाकर की डेड बॉडी के टुकड़े करने में 5 चाकू का हुआ था इस्तेमाल, सभी बरामद
दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि श्रद्धा की हत्या के बाद उनके पार्थिव शरीर को छिपाने के लिए टुकड़े करने में कुल पांच चाकू का प्रयोग किया गया था। ये सभी अब बरामद किए जा चुके हैं।
Shraddha Walker: दिल्ली के जघन्य हत्याकांड के बाद लगातार जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने कहा है श्रद्धा वाकर की हत्या में प्रयोग किए सभी चाकू बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा की हत्या के बाद उनके पार्थिव शरीर को छिपाने के लिए टुकड़े करने में कुल पांच चाकू का प्रयोग किया गया था। ये सभी अब बरामद किए जा चुके हैं।

लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या के मामले में आरोपी आफताब पूनावाला का लाई डिटेक्टर टेस्ट से पहले पालीग्राफी टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से मामले को लेकर एक नया दावा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वाकर की हत्या करने के बाद उनके शरीर के टुकड़े करने के लिए पांच चाकू इस्तेमाल किए थे। सभी चाकू बरामद कर लिए गए हैं। जबकि आरी अभी भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि ये चाकू पांच-छह इंच लंबे हैं। सभी चूाकू फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने दिल्ली की अदालत में श्रद्धा की हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया है। आफताब ने कोर्ट में जज के सामने कहा कि जो हुआ गलती से किया, हत्या गुस्से में की थी। हालांकि आफताब के वकील ने उसके कोर्ट में कबूलनामे की बात को खारिज कर दिया। एडवोकेट अविनाश कुमार ने कहा कि आफताब ने श्रद्धा वॉकर की हत्या की बात कोर्ट में कबूल नहीं की है।
वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस उसे प्राइवेट गाड़ी में लेकर रोहिणी एफएसएल ऑफिस पहुंची। जहां आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हुई। एफएसएल सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा कि पॉलीग्राफ टेस्ट सच निकलवाने का एक तरीका है। इस टेस्ट में 1-2 दिन का समय लगता है।












Click it and Unblock the Notifications