दिल्ली: रेलवे गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली, 24 अप्रैल: राजधानी दिल्ली के प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित रेलवे गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना मिलने पर दमकल की कुल 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

दिल्ली फायर ब्रिगेड निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक सब्जी मंडी में ये रेलवे गोदाम है। जिसमें आग लगने की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे उनको मिली। जिसके बाद दमकल की कुल 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications