दिल्ली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

दिल्ली में गिरफ्तार किए गए 5 किसान तिहाड़ जेल से रिहा, कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर हुआ स्वागत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में हुए उपद्रव मामले में गिरफ्तार किए गए 5 किसानों को रिहा कर दिया गया है। ये पांचों किसान आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़कर तिहाड़ जेल में बंद कर दिया ​था। हालांकि, अब इन्हें जमानत के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहा होने के बाद ये लोग कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पहुंचे। जहां मौजूद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने इनका स्वागत किया।

farmers released from delhi Tihar jail, welcomed at Kundli border

सोनीपत में शिव कुमार भी रिहा
तिहाड़ जेल से रिहा होने वाले 5 किसानों को धरनास्थल पर सिरोपा भेंट किया गया। किसान संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि, सोनीपत जेल से किसान मजदूर संगठन के शिव कुमार को भी रिहा कर दिया गया है। शिव कुमार पर कई तरह के आरोप हैं। उनके अलावा संगठन की कार्यकर्ता नौदीप कौर को भी जमानत पर रिहा किया गया था। शिव और नौदीप दोनों पर मजदूर अधिकार की आड़ में उगाही करने और पुलिस पर हमले के आरोप में मामले दर्ज हुए थे।

farmers released from delhi Tihar jail, welcomed at Kundli border

किसानों का ऐलान- सरकारी-सहकारी संस्थाओं को अब 100 रुपए लीटर बेचेंगे दूध, CM खट्टर को नागवार गुजराकिसानों का ऐलान- सरकारी-सहकारी संस्थाओं को अब 100 रुपए लीटर बेचेंगे दूध, CM खट्टर को नागवार गुजरा

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी भी छूटे
हाल ही एक और जानकारी मिली है कि, दिल्ली की एक अदालत ने एक किसान और एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को जमानत दी है। ये लोग भी किसान आंदोलन की वजह से पुलिस ने पकड़े थे। बताया जा रहा है कि, हरियाणा के शिव कुमार के पुलिस कस्टडी के दौरान ज्यादती भी हुई थी। उनको कई जगह चोट पहुंचाने के आरोप हैं।

भारत सरकार ने दी मंजूरी- हरियाणा के करनाल में स्थापित होगा 'कॉमन फैसिलिटी सेंटर', ये होंगे फायदेभारत सरकार ने दी मंजूरी- हरियाणा के करनाल में स्थापित होगा 'कॉमन फैसिलिटी सेंटर', ये होंगे फायदे

Comments
English summary
farmers released from delhi Tihar jail, welcomed at Kundli border
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X