राकेश टिकैत बोले- आज से किसान अपने-अपने घर जा रहे हैं लेकिन हम 15 दिसंबर को जाएंगे
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, आज से किसान अपने-अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार ने मांगें मान ली हैं और इसलिए प्रदर्शनकारी किसान गाज़ीपुर बॉर्डर से प्रदर्शन-स्थल खाली करके जा रहे हैं। टिकैत बोले,"हम घर 15 दिसंबर को जाएंगे, क्योंकि अभी देश में हज़ारों धरने चल रहे हैं, हम पहले उन्हें समाप्त करवाएंगे और उन्हें घर वापस भेजेंगे।

बता दें कि, राकेश टिकैत अभी दिल्ली-यूपी के गाज़ीपुर बॉर्डर पर हैं। वह भारतीय किसान यूनियन के नेता हैं। किसान आंदोलन को जारी रखने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। उनके अलावा भी बहुत से किसान नेता इस आंदोलन का हिस्सा रहे। सरकार को आखिर में झुकना पड़ा। जिसके परिणामस्वरूप संयुक्त किसान मोर्चा ने आज से प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन स्थल से उठने की घोषणा की है।

इस बीच किसान टिकरी बॉर्डर पर जश्न मनाते दिख रहे हैं। राकेश टिकैत ने अभी बताया कि, प्रदर्शनकारी किसान सिंघु बॉर्डर से प्रदर्शन स्थल खाली करके जा रहे हैं, क्योंकि इस बारे में संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की थी। चढ़ूनी ने भी आज से प्रदर्शन स्थल खाली करने की बात स्वीकारी है।
#WATCH संयुक्त किसान मोर्चा ने आज से प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन स्थल से उठने की घोषणा की है। इस बीच टिकरी बॉर्डर पर किसान जश्न मनाते दिखे। pic.twitter.com/bVMDVFt96m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा के बाद टिकरी बॉर्डर पर किसान टेंट हटा रहे हैं। #farmslaws pic.twitter.com/mP5fgJiMcy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021
आप यहां तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे किसानों के अपने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान अपने टेंट हटा रहे हैं।
किसानों के अपने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान अपने टेंट हटा रहे हैं। pic.twitter.com/3miy3VDP2D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021
प्रदर्शनकारी किसान सिंघु बॉर्डर से प्रदर्शन स्थल खाली करके जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज से प्रदर्शन स्थल खाली करने की घोषणा की थी। pic.twitter.com/KLUhOiz7h0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021
प्रदर्शनकारी किसान गाज़ीपुर बॉर्डर से प्रदर्शन स्थल खाली करके जा रहे हैं। pic.twitter.com/PQBAFX0naS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021