एनआरआई अनमोल मर्डर: परिवार ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एनआरआई छात्र अनमोल सरना के परिवार के सदस्यों और दर्जनों दोस्तों ने रविवार को कालकाजी थाने के बाहर प्रदर्शन किया और छात्र की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मौत से पहले छात्र का यौन उत्पीड़न किया गया। दक्षिणी दिल्ली में एक दोस्त के घर पर पार्टी में मादक पदार्थ सेवन करने के बाद 13 सितंबर को सरना (21) की मौत हो गई।
सरना की दो सुरक्षा गार्डो ने कथित रूप से पिटाई की थी। अनमोल के पिता अनिल सरना ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच नहीं कर रही है कि आखिर अनमोल मकान से भागा क्यों। उन्होंने कहा कि पुलिस कह रही है कि मादक पदार्थ का सेवन करने के कारण उसकी मौत हुई। आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर तीन इंच गहरा घाव पाए जाने की वे जांच क्यों नहीं कर रहे।

पार्टी में अत्यधिक मादक पदार्थ सेवन करने के बाद अनियंत्रित होने पर दो सुरक्षा गार्डो ने उसकी कथित रूप से पिटाई की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अनमोल की मौत सदमा और सिर में चोट लगाने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई। उसके नाजुक अंगों पर भी चोट पाए गए। न्यूयार्क से हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुका सरना आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाला था, लेकिन दोस्तों की पार्टी में मादक पदार्थ सेवन के बाद उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications