दिल्ली सीएम को मिले समन पर मंत्री गोपाल राय बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड्स मुद्दे से ध्यान भटकाने की घृणित साजिश है
Delhi News: दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक समन भेज रही है जबकि केजरीवाल की कोर्ट में रुख करने के बाद जमानत भी मिल चुकी है। इसके बाद ईडी ने जलनीति से जुड़े केस में केजरीवाल को समन भेज दिया जिस पर आम आदमी पार्टी ईडी और केन्द्र सरकार पर जमकर हमले बोल रही है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा जब प्रर्वतन निदेशालय यानी ईडी को ये मालूम है कि केजरीवाल को समन भेजने का केस कोर्ट में विचाराधीन हे तो आख़िर उनकी क्या बेचैनी है कि वो अरविंद जी को बार बार समन भेज रहे हैं। जब सरकार को ये लग गया कि इस मामले में अरविंद जी की गिरफ्तारी होना संभव नहीं है तो फिर एक नए मामले में समन जारी कर दिया।
ध्यान भटकाने की घृणित साजिश है ये
इसके साथ ही केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार जब इलेक्टोरल बॉन्ड्स मुद्दे पर चारों ओर से घिर गई है तो यह सिर्फ़ इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की घृणित साजिश के सिवाय कुछ भी नहीं है।
ऐसी वसूली तो गुंडे भी नहीं करते
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा "भाजपा चुनावी बांड के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, भाजपा ने बीते 10 वर्षों में बहुत सी चीजें छिपाईं, जिसमें उन्होंने केंद्रीय जांच एजेसियों का दुरुपयोग किया, छापे मारे और चंदा इकट्ठा किया। गोपाल राय ने कहा ऐसी वसूली तो गुंडे भी नहीं करते। अब सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा मेरे अनुसार इस देश में किसी ने भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके इतना बड़ा घोटाला नहीं किया है।
भाजपा सभी को जेल के पीछे भेजने की कोशिश कर रही
गोपाल राय ने कहा "भाजपा को लोगों को सच्चाई बताने की जरूरत है और इस डर के कारण भाजपा सभी को सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश कर रही है ताकि कोई भी सवाल न पूछे। भाजपा राजनीतिक नेताओं को बंद करवा सकती है लेकिन लोगों को नहीं। वे जवाब मांगेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications