'हमारी लीगल टीम स्टडी कर रही है', Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED के 5वें समन पर AAP

Delhi CM Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक बार फिर समन भेजा है। दिल्ली की कथित शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने नया समन जारी किया है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अरविंद केजरीवाल को पांचवीं बार समन जारी किया है, जिसमें उनको 2 फरवरी को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भेजे गए ईडी के समन को अरविंद केजरीवाल ने बदले की कार्रवाई से प्रेरित बताया था।

Arvind Kejriwal news

मालूम हो कि अब तक ईडी की ओर से केजरीवाल को चार समन जारी किए गए थे, हालांकि सीएम एक भी बार जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। ईडी की तरफ से 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली सीएम को समन भेजा था।

वहीं अरविंद केजरीवाल को ईडी के पांचवें समन पर पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमें पांचवें समन की जानकारी मिली है। हमारी कानूनी टीम इसका अध्ययन कर रही है और उसके अनुसार कार्रवाई कर रही है। पहले के समन अवैध थे।

बता दें कि दिल्ली के सीएम ईडी के 4 समन को अवैध करार दे चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के मुताबिक बीजेपी आम चुनाव से पहले उनके नेता अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहती है। यहां तक की खुद अरविंद केजरीवाल भी ईडी के समन की टाइमिंग पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में उन्हें कैंपेन से रोकने के लिए साजिश रची जा रही है और झूठे केस में गिरफ्तार किया जा सकता है।

इसी के साथ केजरीवाल ने समन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए वापस लेने की मांग की थी। वहीं केजरीवाल ने कहा था कि मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता से जिया है, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+